Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध का जलस्तर सोमवार शाम 6 बजे 314.07 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं बीसलपुर का प्रमुख जल आवक स्त्रोत त्रिवेणी का गेज एक बार फिर दौड़ने लगा है।
बीसलपुर नियंत्रण विकास की सूचना के मुताबिक बांध में अभी 28.771 टीएमसी पानी है। बांध में पानी की आवक जारी रहने से जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। त्रिवेणी पर जलस्तर भी 2.80 से बढ़कर 3 मीटर पर पहुंच गया है, जो कि बांध के जल स्तर में वृद्धि का संकेत है। बांध के जल संसाधन विभाग के अधिकारी बांध के जलस्तर पर नजर रखे हुए है।
प्रीवियस न्यूज़:-


