Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविभिन्न किस्म के पौधे लगाए, कॉलेज में रिक्त सीटों पर प्रवेश 16...

विभिन्न किस्म के पौधे लगाए, कॉलेज में रिक्त सीटों पर प्रवेश 16 से


Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटून्दा में सोमवार को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ को लेकर पौधारोपण किया गया।

यहां चंपा, अनार, पाम, शहतूत, गुलमोहर, चंदन, चीकू, मौसमी और कटहल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम नुवाल और विशिष्ट अतिथि गोवर्धन मेघवंशी थे। विद्यालय के संस्था प्रधान दिनेश सिंह नरूका ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान विद्यालय स्टाफ के दिनेश चंद्र शर्मा, मोनू पारीक, बालकृष्ण बांगड़, राजकुमार शर्मा और शिवजी सिंह मीणा भी उपस्थित थे और सहयोग किया।

पार्ट प्रथम में रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

राजकीय महाविद्यालय देवली में सत्र 2025-2026 में पार्ट प्रथम कला, विज्ञान और वाणिज्य (सेमेस्टर प्रथम) में कुछ श्रेणियों में सीटें रिक्त रह गई हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन ई-मित्र पर 16 जुलाई से शुरू होंगे और 22 जुलाई तक किए जा सकेंगे।

रिक्त स्थानों पर प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 25 जुलाई को किया जाएगा। बीए प्रथम वर्ष में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में सीटें रिक्त हैं। बीकॉम प्रथम वर्ष में सभी श्रेणियों में, बीएससी प्रथम वर्ष गणित समूह में सभी श्रेणियों में सीटें रिक्त हैं। जबकि बीएससी प्रथम वर्ष जीव विज्ञान समूह में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में सीटें रिक्त हैं। छात्र इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d