Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली एसएचओ व तीन पुलिसकर्मी सम्मानित हुए

देवली एसएचओ व तीन पुलिसकर्मी सम्मानित हुए


Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस लाइन टोंक में शनिवार को हुई क्राइम मीटिंग के बाद विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को एसपी राजर्षि राज ने सम्मानित किया।

इनमें देवली थाना प्रभारी भंवरलाल को लंबित प्रकरणों के निस्तारण के मामले में सराहनीय काम किए जाने पर सम्मानित किया। यह पुरस्कार पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार ने लिया। दरअसल थाना प्रभारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्यूटी में जयपुर गए हुए थे। इसी तरह देवली थाने में मालखाना प्रभारी हेडकांस्टेबल ओम प्रकाश यादव को भी मालखाना में निस्तारण व संधारण के लिए एसपी राज ने प्रशस्ति पत्र सौपकर सम्मानित किया। वही उल्लेखनीय कार्य पर पुलिसकर्मी राजेंद्र व बजरंगलाल को भी सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d