Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसीमेंट बल्गर के टायर के नीचे आने से महिला की दर्दनाक मौत

सीमेंट बल्गर के टायर के नीचे आने से महिला की दर्दनाक मौत


Jahazpur News 7 जनवरी (आज़ाद नेब) मजदूरी के लिए जा रही एक महिला की चावंडिया चौराहे पर सीमेंट वल्गर के टायर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

थानाधिकारी धर्मेश दायमा ने बताया कि चावंडिया चौराहे पर वंडर सीमेंट के बल्गर के टायर के नीचे आने से एक महिला की मौत की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के क्षतिग्रस्त शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। वही महिला की शिनाख्त करने पर जहाजपुर निवासी काली देवी कोली पुत्री केशर लाल कोली बताई गई। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहीं मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों ने बताया कि काली देवी रोजाना मजदूरी करने जाती थी।

काम पर जाते समय चावंडिया चौराहे पर हादसा हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने अधिकारियों से मृतक महिला को सरकारी सहायता से लाभान्वित करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d