Malpura News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अग्रवाल युवा परिषद् मालपुरा के तत्वावधान में रविवार को आदर्श नगर स्थित पांडूकशिला धर्मशाला में अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन का आयोजित हुआ।
परिचय सम्मेलन का शुभारंभ अग्रवाल समाज चौरासी अध्यक्ष अनिल सुराशाही, मंत्री विनोद नेवटा, अग्रवाल समाज अध्यक्ष मालपुरा ताराचंद जैन, मंत्री पवन मोदी, परिचय सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक विमल जैन, राकेश कागला सहित अतिथियों ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल सुराशाही ने कहा कि आगामी 14 फरवरी को अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हो रहा है। उसमें अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीयन हो। इसके लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। परिचय सम्मेलन के आयोजन से लोगों को परस्पर एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है। इस दौरान बड़ी संख्या में भामाशाहों की ओर से परिचय सम्मेलन में तय होने वाले जोड़ों के लिए उपहार देने की घोषणा की गई। समारोह में अप्रवासी भारतीय जर्मनी के गोविंदराज जैन, पूर्व प्रधान फागी सुकुमार झंडा, संरक्षक त्रिलोक चंद जैन, युवा परिषद् अध्यक्ष संजय सिंघी, विमल जैन, कोषाध्यक्ष महेंद्र जैन, महामंत्री गोविंद नारायण जैन, महिला परिषद् अध्यक्ष इन्दू मित्तल केकड़ी, बालिका परिषद् अध्यक्ष अन्तिमा जैन, विवाह संयोग ग्रुप अध्यक्ष गणेश लाम्बाकला जयपुर, राम अवतार कडीला, मनीष जैन सहित चौमू, कोटा, भरतपुर, दौसा, टोंक, निवाई, उनियारा, पीपलू, देवली, जयपुर, फागी शहीद कई स्थानों के युवक युवतियां ने परिचय सम्मेलन में भाग लिया। संचालन मनीष जैन टोरडी ने किया।



