Deoli News 18 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार के बजट में देवली बस स्टैंड के आधुनिक नवीनीकरण के लिए 2 करोड़ रुपए की प्रस्तावित घोषणा है।
इस सौगात के लिए मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर समेत कार्यकर्ताओं व नेताओं ने वित्त मंत्री दिया कुमारी, प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान और विधायक राजेंद्र गुर्जर का आभार व्यक्त किया है। अध्यक्ष ने बताया कि बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के कायाकल्प की प्रमुख मांग रखी थी, जिसे सरकार ने प्राथमिकता से स्वीकार किया है। इस बजट घोषणा से देवली बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए आधुनिक वेटिंग हॉल का निर्माण, सुव्यवस्थित बुकिंग सुविधाएं और अन्य आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे।



