Deoli News 18 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रजापति समाज द्वारा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 फारवरी को चांदली माताजी परिसर में होगा। इसे लेकर सभी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष रामकरण प्रजापति ने बताया कि विवाह सम्मेलन में समाज के 45 जोड़ो का पाणिग्रहण संस्कार होगा। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्था कर ली गई है। समाज के प्रवक्ता द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र गुर्जर होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि, मदन प्रजापति प्रदेश प्रवक्ता भाजपा जयपुर, जीतमल प्रजापति जिला अध्यक्ष भाजपा, पूर्व माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष पप्पू लाल प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति भीलवाड़ा, गिरिराज सरपंच बनवाड़ा, रूपनारायण प्रजापति सरपंच मेहंदवास होंगे।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रामकरण प्रजापत करेंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर टैंट, कैटरीन, भोजन, आवास,पार्किंग, सुरक्षा सहित सभी व्यवस्था कर अलग अलग जिम्मेदारियां सौपी गई है। मेहमानों के लिए मिठाइयां बनाई जा रही है। गुरुवार सुबह 5 बजे वर वधु का आगमन एवं 8 बजे कलश शोभायात्रा व सुबह 10.30 बजे तोरण एवं वर माला कार्यक्रम होगा।



