Deoli News 11 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के युवाओं और बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए जयपुर रोड स्थित सूर्य स्पॉट और क्रिकेट अकादमी का विधिवत शुभारंभ हुआ है।
अकादमी के संचालक अमित टांक ने बताया कि क्षेत्र में खेल मंच की आवश्यकता को देखते हुए इस अकादमी की स्थापना की गई है। उद्घाटन समारोह का रामगोपाल टांक द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टोंक जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी विवेक व्यास थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र नाहर ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजस्थान फुटबॉल संघ के पूर्व पदाधिकारी अनिल चौधरी और राजस्थान स्विमिंग एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी गौतम चौहान मौजूद रहे। इस दौरान श्री व्यापार महासंघ देवली के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, डॉ. राघव जिंदल, डॉ. महेश जिंदल और टांक समाज के अध्यक्ष सहित कई लोग मौजूद थे।



