Deoli News 5 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सोमवार शाम को हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। हालांकि थोड़ी देर बाद यह निकल गया।
बारिश के पानी ने शहर के नालों की प्रतिदिन की सफाई व्यवस्था की कमिया उजागर की। जिससे नालों का पानी सड़कों पर बाहर निकल आया। जहाजपुर चौराहे और चर्च रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बस स्टैंड और अन्य कई क्षेत्रों में भी पानी भरने की स्थिति देखी गई। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया, लेकिन बिजली की कड़कड़ाहट ने लोगों को थोड़ा डरा दिया।
आगामी बारिश से पहले नगर पालिका प्रशासन को शहर की जल निकासी व्यवस्था में सुधार करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। गौरतलब है कि यह इस सीजन पहली बारिश है। बूंदाबांदी, बादल छाएं रहने एवं बारिश का दौर सोमवार को दिनभर चला। जबकि इससे पहले सुबह करीब डेढ़ 2 घंटे तक मध्यम गति की बारिश भी हुई थी। दिनभर चले इस दौर से मौसम बेहद ठंडा हो गया। यहां तक की घरों और दुकानों के पंखे भी बंद हो गए।



