Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत श्री जाट समाज विकास समिति देवली के तत्वावधान में सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की सातवीं पुण्यतिथि पर 18 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
समिति के प्रचार प्रसार मंत्री तेजप्रकाश चौधरी ने बताया कि यह शिविर देवली स्थित केशव ब्लड बैंक में आयोजित होगा। समिति ने इस सेवा पखवाड़े में भाग लेकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान और सेवा करने की बात कही है। उक्त शिविर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक लगेगा।
अग्रसेन जयंती महोत्सव पर भी रक्तदान शिविर होगा
श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के तत्वाधान में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर 18 सितंबर को स्थानीय श्री अग्रवाल पंचायत विश्रामगृह में रक्तदान शिविर लगेगा। आकाश कंछल ने बताया कि रक्तदान के लिए केशव ब्लड बैंक का सहयोग लिया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे शुरू होगा।



