Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली : सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की

देवली : सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की

शादी में गया था परिवार, देवली पुलिस ने किया मौका मुआयना


Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था।  सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली।

बांध की ऊंचाई के बजाय, गहराई बढ़ाने का दिया सुझाव

मामले में पीड़ित प्रभुलाल बैरागी पुत्र बालदास बैरागी, निवासी पटेल नगर ने देवली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। परिवादी रिपोर्ट के अनुसार, गत 17 फरवरी को वे अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए केकड़ी गए थे। जब वे 19 फरवरी की शाम करीब 4 बजे वापस घर लौटे, तो उन्हें मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर जाकर देखने पर परिवार के होश उड़ गए। सभी कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान पूरे घर में बिखरा पड़ा था।

खुशियां मातम में बदली : गृह प्रवेश से लौट रहे परिवार को कार ने रौंदा

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर से लगभग 20 हजार रुपए नकद, आधा किलो चांदी के सिक्के व पायल, और अन्य कीमती चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। रिपोर्ट में चोरी की यह वारदात 17 या 18 फरवरी की मध्यरात्रि को होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से मामला दर्ज कर चोरों की तलाश करने और चोरी गया सामान बरामद करवाने की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d