Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट देवली के सत्र 2024-25 के वार्षिक चुनाव शनिवार को चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद सोनी के निर्देशन में हुए।
समाज के महावीर कुमार जैन ने बताया कि चुनाव को लेकर आयोजित हुई बैठक में देवली के सीआईएसएफ लिंक रोड निवासी डॉ. विमल कुमार जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद जैन का पूर्व अध्यक्ष निहालचंद जैन, हुकुमचंद सेठी समेत पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष के द्वारा बाद में की जाएगी। बैठक में सामाजिक मुद्दों पर भी सामान्य चर्चा हुई। इससे पहले दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष गोविंद बाकलीवाल थे।



