Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शनिवार को पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार की प्रेरणा से स्काउट के नन्हे कब और बुलबुल टीम ने शनिवार को पक्षियों के लिए परिंडे बांधे।
दरअसल बढ़ती गर्मी को देखते हुए नन्हे पक्षी और चिड़िया के लिए परिंडे बांधने का कार्य शुरू किया गया है। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया के प्रत्येक स्टाफ ने पांच-पांच परिंडे अपने स्तर पर अपने घर, गांव या विद्यालय में बांधने का संकल्प लिया। गत गुरुवार को विद्यालय की विजिट पर रहे प्रारंभिक शिक्षा निदेशक बीकानेर सीताराम जाट द्वारा इस पुनीत कार्य की शुरुआत स्थानीय विद्यालय में की गई थी। आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्य यहां किया जा रहे हैं।
इस दौरान उपप्रधानाचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता, अनुराधा कलवार, प्राध्यापक कन्हैयालाल मीणा,संतोष शर्मा, सीमा शेर, लादूलाल मीणा, अशोक शर्मा, शांति सेन, मनीषा जैन, मुकेश गुर्जर,चंद्रशेखर सिंह सहित विद्यालय स्टाफ, इंटर्नशिप एवं विद्यार्थी उपस्थित थे


