Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpनिशानेबाज राधिका को विधायक ने भेंट की गन

निशानेबाज राधिका को विधायक ने भेंट की गन

शूटिंग कंपटीशन की तैयारी में मिलेगी जाएगी


Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधायक राजेंद्र गुर्जर ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पोल्याड़ा निवासी राष्ट्रीय निशानेबाज राधिका मीणा को दो लाख रुपए की लागत की आधुनिक गन भेंट की है।

राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाली राधिका अब इस गन की मदद से एशियाई खेलों और ओलंपिक की तैयारी कर सकेंगी। गत तीन महीने पहले स्थानीय कमल शर्मा ने विधायक के देवली दौरे के दौरान राधिका और उनके माता-पिता महावीर मीणा एवं देवली पुलिस में कार्यरत शकुंतला मीणा की विधायक से मुलाकात करवाई थी। उस समय परिवार द्वारा राधिका के लिए उच्च स्तरीय गन दिलाने का आग्रह किया गया था, जिसे विधायक ने स्वीकार कर लिया था। इसे लेकर विधायक ने गत दिनों अनुशंसा की थी। शुक्रवार को टोंक में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने राधिका को यह गन सौंपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d