Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessनि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प 3 अगस्त को

नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प 3 अगस्त को


Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में 3 अगस्त को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प लगेगा।

उक्त कैम्प विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में लगेगा। यहां लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) होगा। कैम्प सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगा। इस अवधि में रोगी परामर्श ले सकेंगे। कैम्प में उपचार के लिए आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। जबकि रोगियों के परिजनों को स्वयं के भोजन व रहने की व्यवस्था अपने स्तर पर करनी होगी। देवली के विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d