Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsप्रताप नारायणी नगर से चुराई कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था मिली

प्रताप नारायणी नगर से चुराई कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था मिली


Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित प्रताप नारायणी नगर से गत 4 जनवरी की रात चुराई गई अल्टो कार सोमवार सुबह लावारिस हाल में मिल गई है। हालांकि यह कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाई गई।

वहीं कार चोर इसे लावारिस छोड़कर भाग छूटा। जानकारी के अनुसार यह कार कॉलोनी निवासी रणवीर सिंह चौहान की है। मामले में गजेंद्र सिंह पुत्र सोजीराम मीणा निवासी सारदड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि गत 4 जनवरी की रात कार को घर के बाहर लॉक कर खड़ी की गई। वही 5 जनवरी सुबह उठने पर देखा तो यह कार गायब थी। इसे लेकर गजेंद्र सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वहीं सोमवार सुबह उक्त कार संथली स्थित पेट्रोल पंप के करीब सड़क किनारे खेतों की बाड़ के करीब मिली, जो दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में थी।

कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं फ्रंट शीशा टूट चुका था। कार मलिक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि 4 जनवरी की रात चोर इसे खड़ी करने के तुरंत बाद ही ले गए। वहीं रात 8 से 8:30 बजे के बीच यह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि यह कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई है। इसके बाद कार चालक व चोर पेट्रोल पंप पर आया और यहां से लिफ्ट लेकर वह निकल गया। इसके बाद यह कार रविवार को पूरे दिन यही पड़ी रही। देवली पुलिस ने चुराई गई कार को अपने अधिकार में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d