Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित श्री ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर में सोमवार को नीलकंठ महादेव ट्रस्ट के सानिध्य में पौष बड़े का भोग लगाया गया।
महादेव मंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष सुनील कुमावत ने बताया कि इससे पहले दोपहर 2 से अपरान्ह 3:30 बजे तक महिला मंडल की ओर से भगवान के भजन गाए गए। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। वहीं इसके बाद भगवानजी के हलवा एवं पकौड़ी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की गई। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसादी प्राप्त की। उक्त पौष बड़ा कार्यक्रम के आयोजक रमेश चंद्र, राकेश कुमार, आयुष कुमार, पार्थ कुमार गोयल परिवार देवली है। इस दौरान नीलकंठ महादेव ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय भारद्वाज, महामंत्री टीकम सेन, कोषाध्यक्ष सुनील कुमावत, सुरेश गौतम आदि ने प्रसादी वितरण में सहयोग किया।
नेवरबाग बालाजी के लगाया पौष बड़े का भोग
जनसेवा समिति देवली की ओर से रविवार शाम नेवरबाग बालाजी मंदिर में पौष बडे का आयोजन हुआ। समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि यहां बालाजी की पूजा अर्चना कर सुंदर कांड का पाठ हुआ। वहीं बच्चों की खेलकूद, जलेबी दौड़, चमच रेस, कुर्सी रेस आदि के साथ पुरुषों की कुर्सी रेस का भी आयोजन हुआ। इस दौरान सर्वाधिक कूपन विक्रेता में घीसालाल टेलर, भंवरलाल नायक, महावीर कुमार जैन रहे। सदस्य लोकेश सेन की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कार सौपे गए। समिति ने सेन की माता का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही लोकेश सेन को शॉल भेंटकर साफा बँधाया।बालाजी महाराज के प्रसादी का भोग लगाकर सदस्यों ने प्रसादी ग्रहण की।



