Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) साहित्य मण्डल श्रीनाथद्वारा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रविवार को साहित्य मण्डल के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, प्रधान मंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा, साहित्यकार डॉ. राहुल दिल्ली की मौजूदगी में देवली के जनता कॉलोनी निवासी एवं सेवानिवृत्ति संयुक्त निदेशक पारस चंद जैन की पुस्तक “पहेलियां ही पहेलियां” का विमोचन किया गया।
इस दौरान डॉ. ज्ञान प्रकाश पीयूष हरियाणा, डॉ. प्रभात सिंहल, डॉ. जितेन्द्र निर्मोही कोटा, रामेश्वर शर्मा मौजूद थे। वहीं द्वितीय सत्र में जैन को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मान दिया गया। साथ ही उन्हें बाल साहित्य विभूषण सम्मान भी मिला। पुरस्कार के रूप में पारस चंद जैन को शॉल, मेवाड़ी पगड़ी, श्रीफल, श्रीनाथजी की छवि वाली माला, मानद उपाधि एवं प्रसाद का पैकेट सम्मान के साथ प्रदान किया गया।



