Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस ने रविवार को धारदार हथियार लेकर घूमते एक युवक को शहर की बंगाली कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।
दरअसल शहर के बंगाली कॉलोनी में एक युवक के धारदार हथियार लेकर घूमने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी हुकुमनाथ, प्यारेलाल कॉलोनी में पहुंचे। यहां यह युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार यह युवक आशीष शर्मा पुत्र प्रेमचंद शर्मा निवासी एजेंसी एरिया वार्ड नं 22 देवली है। जिसके पास तलाशी में शर्ट में एक धारदार हथियार छूर्रानुमा चाकू मिला। पुलिस ने हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।



