Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस में रविवार रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक की जांच कर उसके पास से स्मेक की मात्रा बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस देवली शहर में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस जीप को देखकर छिपने लगा। पुलिस ने युवक को पकड़कर पूछताछ की तो उसके पास तलाशी में अवैध मादक पदार्थ स्मेक की 2.97 ग्राम मात्रा बरामद हुई। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं स्मेक परिवहन के आरोप में पुलिस ने उक्त युवक धर्मराज उर्फ धर्मेंद्र लोधा निवासी घटियाली थाना सावर, जिला अजमेर को गिरफ्तार किया है। युवक से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिसकर्मी चेतन कुमार, मुकेश, प्रेमराज, नरेंद्र, मुकेश का भी सहयोग रहा है। युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।



