Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsप्रतिभा, बुजुर्ग सम्मान समारोह व परिचय सम्मेलन को लेकर चर्चा

प्रतिभा, बुजुर्ग सम्मान समारोह व परिचय सम्मेलन को लेकर चर्चा

जिला माहेश्वरी सभा की बैठक में सामाजिक बिंदुओं पर चर्चा


Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला माहेश्वरी सभा टोंक की बैठक रविवार को उनियारा स्थित संत सुंदरदास खंडेलवाल एवं माहेश्वरी भवन में आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष व देवली के साकेत कॉलोनी निवासी सत्यनारायण माहेश्वरी ने की। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सामाजिक सरोकार के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रतिभा सम्मान, बुजुर्ग दंपति सम्मान समारोह व संपूर्ण माहेश्वरी समाज जिला टोंक के परिवारों का अधिवेशन सितंबर माह में आयोजित किए जाने को लेकर चर्चा की गई। इसी तरह माहेश्वरी समाज के शादी लायक युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मालपुरा, देवली, पीपलू, निवाई, टोंक समेत प्रदेश महिला संगठन मंत्री मनीषा बागला, जिला महिला संगठन अध्यक्ष कमलेश मुंदड़ा, सत्यनारायण बिरला, जिला मंत्री रामबाबू परतानी, जगदीश तोतला, भगवान अजमेरा, अरविंद मूंदड़ा समेत समाज के लोग मौजूद थे।

जल संकट को लेकर महिलाओं का आक्रोश, देवली-चांदली मार्ग पर लगाया जाम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d