Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationफर्जी रवन्ना की आड़ में हो रहा अवैध बजरी परिवहन

फर्जी रवन्ना की आड़ में हो रहा अवैध बजरी परिवहन


Jahazpur News 29 अप्रैल (आज़ाद नेब) शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में भरनी नाका, केसरपुरा क्षेत्र बनास नदी से अवैध बजरी खनन किया जा रहा है। परिवहन करने वाले साधनों को जो रवन्ना दिया जा रहा है। वह हुरड़ा गुलाबपुरा खनन क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी में आया कि मातेश्वरी कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्जी रवन्ना दिया जा रहा है। इन फर्जी रवन्ना को लेकर सीबीआई ने शनिवार को तालाब गांव बूंदी में रेड की थी। सीबीआई की टीम बूंदी के तालाब गांव में पहुंचने पर बजरी माफिया भूमिगत हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के जांच के दौरान फर्जी रवन्ना एवं अवैध खनन परिवहन को लेकर केकड़ी का एक युवक उनकी रडार में आया है। जिसकी छानबीन जारी है। इस युवक से किन-किन अधिकारियों एवं नेताओं से संपर्क रहा इनकी भी परतें खुलने वाली है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने बजरी चोरी अवैध खनन और परिवहन से जड़े मामलों में पुलिस एवं खनन विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई थी और अवैध बजरी से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई को करने के निर्देश दिए थे।

अवैध कारोबार में सम्मिलित पुलिस, खनन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती और कई सफेदपोस के भी नाम उजागर हो सकते है‌।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d