Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी त्यौहार व कानून व्यवस्था के मद्देनजर मंगलवार शाम यहां पुलिस थाने में सीएलजी व शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने नए पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह जाट का सभी सदस्य से परिचय कराया।
वहीं बैठक के उद्देश्य की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक जाट ने कहा कि आगामी दिनों में होली व धुलंडी त्यौहार है। ऐसे में सभी मिलकर प्रेमभाव से बिना राग द्वेष के त्यौहार मनाए। वही चुनाव को लेकर भी आपसी मनमुटाव व व्यवहार खराब नहीं करें। सीएलजी सदस्य जाकिर कुरेशी ने कहा कि देवली का माहौल सौहार्दपूर्ण है, यहां सभी लोग मिलकर त्यौहार मनाते हैं। पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह ने नशे के दुष्प्रभाव बताएं तथा कहा कि हमें ऐसे युवाओं को बचना होगा, जो कि नशे की लत में फस चुके हैं। सदस्य राधेश्याम मालू ने गर्मी के दौरान रात्रि गश्त बढ़कर बाइकर्स व मनचलो पर कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि सीएलजी व शांति समिति के सदस्य क्षेत्र में हो रहे किसी भी तरह की घटना, जानकारी की सूचना पुलिस को दें, यह शिकायत नहीं, सुझाव होगा। तब जाकर ही पुलिस व मजबूत कार्रवाई कर सकेगी।
इस दौरान सदस्य व व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन, सुरेश अग्रवाल, शानू अब्बासी, अकील कुरैशी, मनजीत सिंह काका, अमरचंद गुप्ता, रमेश जिंदल, सुरेश, सत्यनारायण, प्रहलाद साहू, जसवंत सिंह समेत लोग मौजूद थे। वही थाना प्रभारी राजकुमार नायक, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, सहायक उप निरीक्षक करण सिंह, हेडकांस्टेबल संदीप यादव, ओम प्रकाश यादव, करतार सिंह भी थे।


