Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही स्थित श्रीश्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के मौके पर बुधवार को भजन संध्या का आयोजन होगा। इसे लेकर मंगलवार को तैयारी की गई।
इस दौरान मंदिर की भव्य सजावट के साथ ही बाबा का दरबार सजाया जाएगा। वहीं अखंड ज्योति, इत्र व पुष्प वर्षा होगी। इसके अलावा 56 भोग के बीच पं अनिरुद्ध, रानू सेन सवाई माधोपुर के साथ राहुल अग्रवाल, भानु शर्मा व नितिन मंगल ज भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव से पूर्व श्याम मंदिर को कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कल्चरल कमिटी के इंचार्ज सरदार चौधरी दयाशंकर मीणा, अविनाश जांगिड़ सहित स्टाफ ने फूल मालाओं से मंदिर परिसर को सजाया। वहीं श्रद्धालुओं के बैठने के लिए व्यवस्था की गई।



