शहर की बंगाली कॉलोनी का मामला
Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की बंगाली कॉलोनी वार्ड नं 1 में रविवार रात एक 25 वर्षीय युवक ने फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता परिजन जब गेट खोलकर अंदर गए, तब लगा। बताया गया कि यह युवक के शराब पीने का आदी था। लिहाजा शराब के नशे ने एक और परिवार तबाह कर दिया।
सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। देवली थाने के हेडकांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि मृतक बाबूलाल भील पुत्र मोहनलाल भील निवासी बंगाली कॉलोनी देवली है। दरअसल मोहनलाल देवली गांव निवासी है। लेकिन इनका बंगाली कॉलोनी में मकान है और यह अभी यहीं रहते हैं। उनका छोटा पुत्र बाबूलाल खुली मजदूरी का काम करता है। जिसने रविवार रात कमरे में स्वयं को बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के गले में फंदे के निशान हैं। मृतक के पिता मोहनलाल ने बताया कि बाबूलाल अत्यधिक शराब पीने का आदी था। रविवार को भी परिवार के लोग कमरे से बाहर सो रहे थे। जबकि उसने कमरा अंदर से बंद कर और फंदा लगा लिया।
सोमवार सुबह 4 से 5 बजे करीब शंका होने पर जब परिजनों ने गेट खोला तो वह झूलता हुआ पाया गया। इसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए।।कॉलोनीवासियों की सूचना पर देवली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में लेकर आई। यहां हेड कांस्टेबल बाबूलाल पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रहे हैं। मृतक के बड़े भाई दुर्गेश भील ने बताया कि बाबूलाल शादीशुदा है और उसके दो पुत्रियां है। एक पुत्री की उम्र करीब 14 और दूसरी पुत्री की उम्र 9 वर्ष है। मौत की सूचना से मृतक की पत्नी में बेशुध है।



