Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsहजारों युवाओं के साथ नरेश मीणा ने दोनों पार्टियों को दी चुनौती

हजारों युवाओं के साथ नरेश मीणा ने दोनों पार्टियों को दी चुनौती

देवली में किया रोड शो और जनसभा


Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीजेपी कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा भी अब आक्रामक प्रचार प्रसार में जुटे हैं। जिन्होंने रविवार रात देवली में रोड शो किया और जनसभा को संबोधित किया। उनके समर्थको की भीड़ देखकर दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों में खलबली मच गई।

इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा सैकड़ो वाहनों के साथ ककोड़ से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए देवली पहुंचे। इस दरमियान राजमार्ग के दोनों ओर नरेश मीणा के प्रत्याशियों के वाहन चल रहे थे। वही खुले वाहन में नरेश लोगों से मतदान करने की अपील करते चल रहे थे। देवली पहुंचने पर उनके समर्थको के वाहनों को हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शिफ्ट कराया गया। जबकि नरेश मीणा खुले वाहन में बाइक रैली के साथ मुख्य बाजार में गुजरे और माइक के जरिए लोगों को वोट देने की अपील कर रहे थे। हजारों की संख्या में युवा रोड शो के दौरान साथ थे। वही करीब 3 हजार से अधिक युवाओं की भीड़ सभा स्थल हायर सेकेंडरी परिसर में थी। रोड शो होने के बाद नरेश मीणा सभा स्थल पर पहुंचे। जिससे पहले उनके समर्थको ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों पार्टियों बरसों से लोगों के साथ धोखा कर रही है। एक बार नरेश मीणा को अवसर दे, वे आम जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। जनसभा के दौरान लोकगीतों पर युवाओं ने नृत्य किया। वहीं नरेश मीणा ने संबोधित करते हुए स्वयं को मतदान देने की अपील की। नरेश मीणा का गला खराब होने के बावजूद वे जमकर बरसे और आक्रामक प्रचार किया। हजारों की संख्या में युवा मोबाइल की टॉर्च से आम सभा को जगमगा रहे थे।

एक वक्ता ने बिना नाम लिए कहा कि नरेश मीणा गुंडा नहीं है, गुंडे वे लोग हैं, जो पिछले 6 सालों से विभिन्न कार्यालय से मासिक बंदी ले रहे हैं। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिया से देवली डीएसपी रामसिंह थाना प्रभारी, राजकुमार नायक पुलिसकर्मियों के साथ थे। उधर, शहर के पेट्रोल पंप पर वाहनों का जमावड़ा लग गया। जिससे यातायात जाम हुआ। कुलमिलाकर नरेश मीणा का रोड शो और जनसंपर्क अभियान मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगा है। खासकर युवा मतदाता साथ दिखे। नरेश मीणा रात 2-3 बजे तक गांव में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और ग्रामीण उन्हें सुन भी रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d