Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsश्रीखाटू श्याम जन्मोत्सव का आयोजन मंगलवार को

श्रीखाटू श्याम जन्मोत्सव का आयोजन मंगलवार को


Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिरोही स्थित धाम में श्रीखाटू श्याम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 12 नवंबर को होगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं लिए विशेष भजन संध्या का आयोजन होगा।

यह भजन संध्या रात 7:30 बजे से शुरू होगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और भव्य साज-सज्जा के माध्यम से भगवान श्री श्याम की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्याम का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। वहीं पवित्र अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी, जो भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रतीक होगी। इसके अलावा भगवान श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। प्रभु के लिए छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और भक्तों को प्रसाद वितरित की जाएगी। भजन संध्या में गायक तेज सिंह, गौतम शर्मा, राहुल अग्रवाल, भानु शर्मा, और निक्की मंगल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d