Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpजलदाय मंत्री पहुंचे श्याम नगर, जल संकट बताया

जलदाय मंत्री पहुंचे श्याम नगर, जल संकट बताया


Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय सीट के विधानसभा उपचुनाव को लेकर कमान संभाल रहे जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी रविवार दोपहर शहर से सटी श्याम नगर कॉलोनी में पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से जनसंपर्क किया।

इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने मंत्री से अपनी पीड़ा जाहिर की। कॉलोनी निवासी शिखर चंद जैन ने बताया कि जलदाय मंत्री चौधरी ने यहां मौजूद लोगों को भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि यहां से भाजपा प्रत्याशी जीतता है तो कड़ी से कड़ी जुड़ते हुए उनके क्षेत्र में विकास होगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिए जाने एवं जिताने की बात कही। इस दौरान कॉलोनी के शिखरचंद जैन, कमल जैन, चंद्रप्रकाश नामा, सतीश बिलोची समेत लोगों ने मंत्री को पिछले 10 वर्षों से कॉलोनी में व्याप्त जल संकट की समस्या बताई। लोगों ने बताया कि वह पेयजल के लिए परेशान हो चुके हैं। देवली और जहाजपुर प्रशासन एवं नेताओं से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। वह लोग सुविधा की मूलधारा से कटे हैं। इस पर जलदाय मंत्री ने समस्या के जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। बताया गया कि श्याम नगर कॉलोनी में रहने वाले अधिकांश लोगों के वोट देवली क्षेत्र में जुड़े हैं। इसे लेकर जलदाय मंत्री ने कॉलोनी में लोगों से जनसंपर्क किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d