Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा देवली की बैठक का आयोजन संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश सिंह नरूका की अध्यक्षता में हुआ।
उपशाखा मंत्री भँवरलाल वैष्णव ने बताया कि बैठक में 17 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित हो रहे महिला सम्मेलन की कार्य योजना पर चर्चा की गई। जिला महिला संगठन मंत्री संगीता सिंह ने सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं को भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता सुगन चन्द कुमावत, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, प्राध्यापक प्रतिनिधि सुनील जैन, उपशाखा अध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी ने संबोधित किया और संगठन की रीति नीति और शिक्षक समस्याओं पर विचार व्यक्त करके उनके निराकरण के लिए उच्चधिकारियों को अवगत करवा कराया और समाधान के लिए प्रयास पर चर्चा की। इस मौक़े पर महिला मंत्री संध्या किरण, सुमित्रा सिंह, राजेश कुमार शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



