लेकिन संयोग ऐसा फिर हुए साथ-साथ
@राजेन्द्र बागड़ी, वरिष्ठ पत्रकार
Deoli News 10 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वक्त परिवर्तन शील है और बदलता है पर कुछ खास मौके संयोग से कभी-कभी आते है तो दृश्य, दर्शक दोनो यादगार बन जाते है। ऐसा ही एक वाकया शनिवार को सामने आया है। ब्यूरोक्रेसी की वही टीम 23 साल बाद एक बार फिर देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के मौके पर सयोंग से देवली में एकत्रित हुई।
हालांकि कुछ अधिकारी भले ही रिटायर्ड हो गए। लेकिन ज्यादातर अधिकारी पदोन्नत होकर फिर से मिले और बीसलपुर डेम पर अपनी पुरानी यादें ताजा की। वर्ष 2001 में जब मैं प्रिंट मीडिया में काम करता था, तब टोंक में सांसद बंशीवाल की मृत्यु के बाद उपचुनाव हुए थे। इसी दौर में संभागीय आयुक्त मुकेश शर्मा थे, तो ओमप्रकाश देवली पुलिस वृत्त के डीएसपी थे और मोटाराम बेनीवाल देवली थाने के एसएचओ थे। वक्त ये प्रशासन की टीम क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाएं रखने के लिए प्रसिद्ध थी। अपराधियों में ऐसा भय पहली बार देखने को मिला। राजकोट जैसे क्षेत्र की सरकारी स्कूलों में अवैध शराब का भारी जखीरा उक्त पुलिस टीम ने ही पकड़ा था, जो बहुत चर्चित रहा। राजकोट जैसे गांव में तब पुलिस का दबिश देना सामान्य बात नही थी। बहरहाल देवली-उनियारा में हरीश मीना के सांसद बनने के बाद खाली हुई विधानसभा सीट पर 13 नवम्बर को चुनाव है, इसी मौके पर क़ई अधिकारियों का दुबारा मिलना बड़ी बात है।
यह बात इसलिए कह रहा हूं कि ऐसे संयोग कभी कभार आते है। शनिवार को चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ देवली में अधिकारियों ने बैठक की और शांतिपूर्ण चुनाव करवाने की प्रतिबद्धता दर्शाई। इस मौके पर अजमेर रेंज के डीआईजी व कार्यवाहक आईजी ओमप्रकाश, संभागीय आयुक्त महेश शर्मा, एएसपी मोटाराम बेनीवाल समेत कई अधिकारी आए, जो 2001 में जो अधिकारी देवली में डीएसपी थे, वे डीआईजी पद पर थे और जो देवली एसएचओ थे वे एसएसपी बनकर फिर उपचुनाव की व्यवस्थाओं को देखने आए। वर्ष 2001 में तब बीसलपुर डेम में पूर्ण जलभराव नही हुआ था और मुआवजे की प्रक्रिया अंतिम दौर में थी तत्समय आरएल 311 मीटर तक डेम जलभराव था।
शनिवार को उक्त अधिकारी एक बार फिर व्यस्त समय के बीच बीसलपुर डेम पहुचे तो 23 वर्ष बाद उन्हें ये डेम पूर्ण जलभराव से लबालब मिला तो तत्समय के अधिकारियों ने वर्षो पूर्व की यादें भी ताजा की। वर्तमान जिला कलक्टर सौम्या झाँ बूंदी में सीओ पद पर कार्यरत थी और ओमप्रकाश बूंदी एसपी थे। जबकि महेश शर्मा बूंदी कलक्टर थे। शनिवार शाम उक्त अधिकारियों ने बीसलपुर डेम का नजारा देखा और यादों को ताजा किया।



