भगवा रंग में रंगा अंचल, कांवड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत
Deoli News 3 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सावन के पहले सोमवार को बोरडा गणेशजी स्थित पवित्र बनास नदी के तट से भव्य कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। आयोजनकर्ता पायल बाई किन्नर (गद्दीपति) ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कांवड़ियों ने बनास नदी का पवित्र जल भरकर यात्रा शुरू की।
इस दौरान उनकी शिष्या सोनम बाई किन्नर ने 51 किलो जल की कांवड़ लेकर कीर मोहल्ला स्थित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। यक्त यात्रा गणेश रोड, जहाजपुर चुंगी नाका, गुरुद्वारा रोड, सदर बाजार और ममता सर्कल होते हुए तेजाजी कॉलोनी स्थित नवनिर्मित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मार्गभर में “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया तथा भोजन प्रसादी की व्यवस्था की। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने प्रबंध किए गए।



