Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबुधवार को दो उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, पर्यवेक्षक नियुक्त किए

बुधवार को दो उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, पर्यवेक्षक नियुक्त किए


Desk News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव के तहत बुधवार को टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार बंसीवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए आईएनसी से हरीश चंद्र मीना एवं राजस्थान राज पार्टी से दुलीचंद सैनी ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

लोकसभा चुनाव के लिए सामान्य, पुलिस एवं व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त

लोकसभा आम चुनाव को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा टोंक जिले में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. सौम्या झा ने बताया कि टोंक जिले में लोकसभा आम चुनाव के तहत दीप्रवा लाकरा को सामान्य पर्यवेक्षक, देवेंद्र सिंह चौहान पुलिस पर्यवेक्षक, मयूर गजानन कांबले को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दीप्रवा लाकरा के दूरभाष नंबर 01432-245172, मोबाइल नं 7849866283, देवेंद्र सिंह चौहान के दूरभाष नं 01432-245174, मोबाइल नंबर 8764855823 एवं मयूर गजानन कांबले के नं 01432-245173, मोबाइल नं 6378394632 है। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दिए गए नंब पर कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि पर्यवेक्षक महोदय से संपर्क नहीं हो पाता है तो सर्किट हाउस टोंक में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01432-245171 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d