Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessबुधवार से शुरू होगी 'सूर्या स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट एकेडमी की क्लासे

बुधवार से शुरू होगी ‘सूर्या स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट एकेडमी की क्लासे

शुरुआती 15 दिन मिलेगी निःशुल्क ट्रेनिंग

(बिज़नस न्यूज़)


Deoli News 14 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। शहर के जयपुर रोड स्थित रामी देवी नर्सिंग इंस्टीट्यूट के सामने आगामी 15 अप्रैल से ‘सूर्या स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट एकेडमी’ की नियमित क्लासेज शुरू होने जा रही हैं।

एकेडमी के संचालक अमित टांक ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें प्रोफेशनल मंच देने के उद्देश्य से इस एकेडमी की शुरुआत की जा रही है। विशेष यह है कि प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए शुरुआती 15 दिन की क्लासेज पूरी तरह निःशुल्क रखी गई हैं, ताकि बच्चे एकेडमी के माहौल और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को समझ सकें। उन्होंने बताया कि एकेडमी में अनुभवी कोचों द्वारा बच्चों को क्रिकेट की बारीकियों, बेसिक से लेकर एडवांस तकनीक, खेल भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Oplus_16908288

यहाँ हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए उनके खेल में सुधार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।।यह प्रशिक्षण 6 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए मान्य है। एकेडमी का समय प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक रहेगा। एकेडमी में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9214098356 या 9214498356 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d