Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबाबा साहब की लगेगी प्रतिमा, डोम निर्माण भी शुरू हुआ

बाबा साहब की लगेगी प्रतिमा, डोम निर्माण भी शुरू हुआ


Deoli News 14 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति द्वारा बाबा साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, इसके तहत दुणजा माता मंदिर से जुलूस निकाला गया।

खेल मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान नरेश मीणा ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया और दूनी में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए उन्होंने 51 हजार रुपए के आर्थिक सहयोग की घोषणा की। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिसमें डीएसपी, दूनी व घाड़ पुलिस सहित पुलिस लाइन से मंगाया गया अतिरिक्त जाप्ता तैनात रहा।

कीर समाज मंदिर के सामने डोम का कार्य शुरू, 10 लाख की लागत से होगा तैयार

ऐतिहासिक तीर्थ स्थल माण्डकलां (मिनी पुष्कर) में गुरु गोविंद मंदिर के सामने 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले डोम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंदिर समिति के संयोजक किशन लाल कहार ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार व समाज के लोगों की मांग पर तत्कालीन जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल ने इस डोम की घोषणा की थी।

जिला परिषद द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बाद ग्राम पंचायत नगरफोर्ट ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इस डोम के तैयार होने से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d