Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskत्रिलोक चंद लगातार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

त्रिलोक चंद लगातार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित


Deoli News 14 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के बंथली बाईपास स्थित एक रिसॉर्ट में मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव संपन्न हुए। जिलाध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश चौधरी तथा मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में यह चुनाव हुए।

इस प्रक्रिया में त्रिलोकचंद शर्मा को लगातार चौथी बार देवली ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर शिवजीलाल माली व मनराज चौधरी, मंत्री पद पर बनवारी लाल बैरवा, कोषाध्यक्ष हेमराज माली और संयुक्त मंत्री के रूप में सरजीत जाखड़ को सर्वसम्मति से चुना गया। इसी तरह मीडिया प्रभारी गोविंद माहेश्वरी, महिला प्रतिनिधि निर्मला पूर्णिया व निशा भाकरीवाल और जिला प्रतिनिधि के लिए बाबूलाल निठारवाल, शिव बालक शर्मा, कैलाश बैरवा, दीनबंधु नामा, धनराज अटल एवं तेजेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। यहां सभी का माल्यार्पण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d