Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस देवली ने शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
जिसे कृष्णा रोटेरी ब्लड बैंक कोटा को सौंपा गया। कॉलेज के डीन डॉ. आरएस राठौड़ और निदेशिका नीलू अग्रवाल ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनएसएस समन्वयक डॉ. चेतन मीणा ने बताया कि यह शिविर हर वर्ष आयोजित किया जाएगा, ताकि छात्र सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और निभाएं। निदेशक दिनेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों के सक्रिय योगदान की सराहना की और उन्हें पुरस्कार वितरित किए। निदेशिका ने सभी रक्तदाताओं और आयोजकों को धन्यवाद दिया और कहा कि रक्तदान समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।



