Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सावन मास की शुरुआत के साथ ही तीज और राखी को लेकर घेवर बनना शुरू हो गए हैं। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के बाहर मिठाइयों की दुकान व अन्य जगहों की मिठाई की दुकानों पर घेवर बनाने का काम और बिक्री शुरू हो गई है।
गोविंद मिष्ठान भंडार के विक्रेता उमेश यादव ने बताया कि घेवर खासकर श्रवणी तीज और राखी को लेकर प्रचलन में है, और सिंजारे में भी यह घेवर भेजे जाते हैं। देवली में भी घेवर पारंपरिक मिठाई है। जिसे लोग पसंद करते हैं। इस बार सावन मास में घेवर की मांग बढ़ गई है, और दुकानदारों ने इसकी बिक्री शुरू कर दी है। उमेश यादव ने बताया कि रबड़ी के घेवर भी बनाए जा रहे हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। सावन मास में तीज और राखी के लिए घेवर की मांग हमेशा से ही अधिक रहती है, और इस बार भी इसकी बिक्री जोरों पर है।



