Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना परिसर में शनिवार को आगामी त्यौहार व लोकसभा चुनाव को लेकर सीएलजी व शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई।
थाना प्रभारी अयूब खा के अनुसार आगामी होली, धूलंडी, ईद व लोकसभा चुनाव को लेकर सीएलजी सदस्यों व शांति सदस्यों के साथ बैठक की गई तथा उन्हें सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए कहा गया। सदस्यों को बताया कि लोकसभा चुनाव में बिना किसी भय के निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान करें। सदस्यों ने यहां चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने, बजरी के ट्रैक्टरों का लगाम लगाने आदि समस्या बताई। बैठक में राजेंद्र सिंह राणावत, उमा शंकर खुटेटा, जयसिंह मीणा समेत मौजूद थे।
चोरी का आरोपी गिरफ्तार
देवली थाना पुलिस ने सावंतगढ़ गांव स्थित चामुंडा माता मंदिर में चोरी करने व बाइक चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। हेड कॉन्स्टेबल बद्रीलाल यादव ने बताया कि यह आरोपी फोरुलाल पुत्र हीरालाल निवासी बोरखेड़ा थाना दबलाना बूंदी तथा हाल निवासी जाल का मेवदा, थाना केकडी है। जिसे देवली पुलिस ने जहाजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
उक्त आरोपी से पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मशीन तथा चुराई गई बाइक बरामद कर ली है। उल्लेखनीय है कि इस आरोपी को हनुमान नगर पुलिस ने पिछले दिनों टीकड़ गांव स्थित चामुंडा माता मंदिर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से आरोपी फोरूलाल जहाजपुर जेल में बंद था। आरोपी को कैंप कोर्ट देवली में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए है।


