Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मध्य से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण बढ़ते हादसों को रोकने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवली को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में वार्ड पार्षद विनोद पुजारी ने बताया कि शहर की बढ़ती आबादी और व्यापारिक आवागमन को देखते हुए शहर के मध्य से गुजरने वाले ट्रक, बस आदि से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। हाल ही में दो घटनाएं हुई हैं जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई और एक व्यक्ति अपना एक अंग खो चुका है। ऐसी घटनाओं के मद्देनजर बड़ा हादसा न हो इसके लिए अजमेर, भीलवाड़ा आने-जाने वाले वाहनों, बसों और ट्रकों को एसबीआई सर्कल, हायर सेकेंडरी व परशुराम सर्कल से जाने के लिए पाबंद करने की मांग की।
टूटे हैं विद्युत पोल
इसी तरह पुलिस थाने के करीब गुरुद्वारा रोड के मोड पर दो विद्युत पोल काफी दिनों से टूटे हुए हैं। जिससे यहां आस-पास अंधेरा रहता है। इसी तरह गौरव पथ पर पुराने दयाल और शुभम हॉस्पिटल के समीप भी विद्युत पोल टूट कर डिवाइडर पर पड़े हैं। जिससे भी यहां अंधेरा रहता है।



