विधानसभा चुनाव- 2023
Deoli News 13 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली के पर्व के बावजूद 25 नवम्बर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में हालांकि 11 दिन बचे है। लेकिन विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

एक ओर लोग जहाँ त्यौहार मनाने में व्यस्त रहे। वहीं पार्टी प्रत्याशी दीपावली के अवसर पर भी गांवो में दीपावली की राम-राम कर जनसम्पर्क में लगे रहे। ये दौर अलसवेरे शुरू होता है और देर रात तक समाप्त होता है। देवली- उनियारा विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के हरीश मीना, बीजेपी के विजय बैंसला, आरएल पी के विक्रमसिंह गुर्जर समेत बड़े दलों के प्रत्याशियों ने गांवो में जाकर वोट करने की अपील कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना ने देवली शहर में दीपावली की रात मुख्य बाजार में घूमकर लोगों से जनसंपर्क किया।

हालांकि अभी कांग्रेस हो या बीजेपी हो, किसी भी दल की और से बड़ी चुनावी सभा नही हुई है। उम्मीदवार फिलहाल अपने समर्थकों के बूते पर चुनाव प्रचार को गति दे रहे है। लेकिन उम्मीद है 15 नवम्बर के बाद माहौल बनाने की दृष्टि कुछ राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों की ओर से बड़े नेताओं की चुनावी सभाएं हो सकती है, इसी के बाद चुनाव सरगर्मियां बढ़ेगी।


