पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत
Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जनता कॉलोनी निवासी एक सेवानिवृत शिक्षक ने असामाजिक तत्वों की करतूत की देवली थाने में शिकायत दी है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार के शीशे के समीप आतिशबाजी जलाई।

जिससे उनकी कार का शीशा फूट गया। यह पीड़ित जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी जनता कॉलोनी है। शर्मा ने बताया कि दीपावली की रात उनकी स्विफ्ट कार घर के बाहर खड़ी थी तथा वह अपने परिजनों समेत पटेल नगर में किसी परिचित से मिलने गए थे। पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार के बोनट व शीशे के समीप आतिशबाजी रखकर चलाई। जिससे उनकी कार का शीशा टूट गया। वारदात का पता सुबह कार का फ्रंट शीशा टूटा हुआ दिखाई देने पर लगा। इसे लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




