Deoli News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बैरवा समाज की ओर से इष्टदेव महर्षि बालीनाथ की जयंती 31 दिसंबर को सिरोही स्थित देहलवाल महाराज मंदिर परिसर में मनाई जाएगी।
अखिल भारतीय बैरवा महासभा के संयोजक भेरूलाल बैरवा ने बताया कि इसे लेकर सुबह 11 बजे से देहलवाल महाराज मंदिर परिसर समाज की धर्मशाला में बैरवा दिवस के रूप में महर्षि बालीनाथ जयंती मनाई जाएगी। इसमें समाज की एकता, जागरूकता, छात्रावास निर्माण, धर्मशाला, विकास कार्य आदि विषयों पर आमसभा में विचार विमर्श कर निर्णय पारित किए जाएंगे। इसके लिए आसपास के क्षेत्र में निवासित बैरवा समाज के लोगों आमंत्रित किया गया है। बता दें कि संत बालीनाथ महाराज ने बैरवा समाज के साथ-साथ अन्य जातियों के लोगों को कुरीतियां त्याग करने के लिए प्रेरित किया। संत ने शिक्षा का प्रसार किया था।



