Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज विकास समिति एवं छात्रावास में आयोजित महिला इंटर्नशिप 2024 सेमिनार का सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि डॉ. पीसी तुनगरिया, यादव राय बदलोटिया, शहर अध्यक्ष अखिल भारतीय रेगर महासभा देवली, ब्लॉक ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। सेमिनार का उद्देश्य भारतीय जीवन बीमा निगम के महिला इंटर्नशिप 2024 कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभाशाली युवतियों, महिलाओं को बीमा क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने, अपनी कुशलताओं को निखारने और बीमा उद्योग में सफल बीमा सलाहकार के कैरियर की तैयारी के लिए प्रेरित करना था। बीमा निगम के विकास अधिकारी रंजीत कुमार गोठवाल के नेतृत्व में इस सेमिनार का आयोजन हुआ। उन्होंने महिलाओं एवं युवतियों को बीमा क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसर विकल्पों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में रेगर समाज विकास समिति के अध्यक्ष मोहन लाल ठागरिया, प्रवक्ता रमेश चंद्र नराणिया, नवरंग लाल झारोटिया भी उपस्थित थे। सेमिनार में 25 बालिकाओं और बालकों के साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम समाज से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने मदद मिलेगी।



