Deoli News 24 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अलवर जिले के मालाखेड़ा में बुधवार को मां कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के प्रदेश मंत्री पारस साहू मोंटी (देवली) ने बताया कि मालाखेड़ा में मां कर्मा जयंती का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।
यह जुलूस जोहडा वाले हनुमान मंदिर से शुरू होकर पई गेट चूड़ी बाजार, मेन बाजार, सुभाष चौक आदि मार्गो में से होकर गुजरा। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल समाज के लोगों को कई जगह पर जलपान कराया गया। इस मौके पर समाज की प्रतिभाओं का माल्यार्पण व प्रशंसा पत्र सौपकर सम्मान किया गया। यहां मुख्य अतिथि तेली पिछड़ा वैश्य महासभा राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका पचोली, प्रदेश अध्यक्ष महावीर चंद्रवाल, प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण साहू दूनी, संगठन महामंत्री रुद्र प्रताप साहू, प्रदेश सचिव गोविंद साहू, संगठन प्रदेश मंत्री पारस मोंटी साहू देवली, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साहू लालसोट, अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप साहू, प्रचार मंत्री चंदू साहू अलवर द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने समाज के लोगों को एकजुट होने की बात कही।


