Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsससुराल से विवाहिता के लापता होने की रिपोर्ट दी

ससुराल से विवाहिता के लापता होने की रिपोर्ट दी


Deoli News 24 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी से एक विवाहिता के लापता होने की हनुमान नगर थाने में परिजनों की ओर से रिपोर्ट दी गई है।

रिपोर्ट में विवाहिता के भाई देवली थाना क्षेत्र के डाबर कला निवासी शिवराज पुत्र जगदीश रेगर ने बताया कि उसकी बहन खुशबू की शादी 2 वर्ष पूर्व अंबेडकर कॉलोनी ऊंचा निवासी रामस्वरूप रेगर के पुत्र केदार के साथ हुई थी। वहीं 18 अप्रैल को बहन को केदार के साथ भेजा था। जबकि 19 अप्रैल को सूचना मिली कि उनकी बहन खुशबू ससुराल से लापता है। इस मामले में हनुमान नगर पुलिस को भी शिकायत दी गई है। जांच कर रहे हेड कांस्टेबल ने बताया महिला के घर से लापता होने की सूचना मिली है। परिजनों के साथ पुलिस भी महिला को तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d