Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationवोट इंक पर हेल्थ टेस्ट में मिलेगी 25 फ़ीसदी छूट, मतदान के...

वोट इंक पर हेल्थ टेस्ट में मिलेगी 25 फ़ीसदी छूट, मतदान के लिए पीले चावल बाटे


Deoli News 24 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में विभिन्न प्रतिष्ठान व संस्थाओं के मालिक की ओर से वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

इसे लेकर पेट्रोल पंप स्थित अभिनंदन पॉलीक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक अरुण सिंहल ने उपखंड अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि मतदान करने के बाद अपनी उंगली पर वोट इंक दिखाने वाले मतदाताओं को इनकी लैब पर 26 में 27 अप्रैल को सभी जांचों पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

पीले चावल बांटकर मतदान का दिया निमंत्रण

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंचा की शिक्षिका रेखा मुंदड़ा ने अन्य कार्मिकों के साथ मिलकर हनुमान नगर क्षेत्र की ज्योति कॉलोनी में घर-घर पीले चावल देकर मतदान का निमंत्रण दिया। शिक्षिका ने बताया कि यह लोकतंत्र के पर्व का निमंत्रण है।

इसमें आमजन अपने अधिकारों का उपयोग कर बिना किसी लालच व भय के मतदान करे व लोकतंत्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएं। पीले चावल वितरण के दौरान अध्यापिका मिली सर्वा, कम्प्यूटर अनुदेशक किरण मीणा भी थी। देवली गांव पीईईओ की ओर से स्वीप एक्टिविटी के तहत रैली निकाली गई तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा पीले चावल व निमंत्रण पत्र देकर लोगों को 26 अप्रैल को मतदान करने की अपील की गई। यह जानकारी पीईईओ गुमान सिंह मीणा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d