Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की अंतिम तिथि 12 जनवरी

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की अंतिम तिथि 12 जनवरी


Deoli News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बजट घोषणा 2024-25 के तहत पशुपालकों के पशुधन को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है।पशुपालक निर्धारित तिथि तक अपने दुधारू पशुओं का बीमा करा सकते है।

पशुपालन विभाग के संयुक्त डॉ. छोटूलाल बैरवा ने बताया कि योजना के तहत जिले के 43 हजार 550 पशुओं का निःशुल्क बीमा किया जाएगा। जिले के पशुपालक अपने दुधारू पशुओं का बीमा अवश्य कराएं। योजना की अधिक जानकारी के लिए पशुपालक कार्यालय में संपर्क कर सकते है। संयुक्त निदेशक बैरवा ने बताया कि योजना के लाभ लेने के लिए पशुपालक के पास जनाधार कार्ड होना अनिवार्य है। पशुपालकों को बीमा विभाग के ऐप पर आवेदन करना होगा। मोबाइल ऐप वेब पोर्टल पर 12 जनवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। गोपालक क्रेडिट कार्ड एवं लखपति दीदी पशुपालक को वरीयता रहेगी।

साथ ही एससी के लिए 16 एवं एसटी वर्ग के लिए 12 प्रतिशत आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। बीमा के लिए पशुओं की टैगिंग अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित पशुपालक के अधिकतम 2 दुधारू पशु (गाय, भैंस अथवा दोनों), 10 बकरी, 10 भेड़, 1 उष्ट्र वंश पशु का निःशुल्क बीमा किया जाएगा। यह बीमा उन्हीं पशुओं का होगा जो किसी अन्य योजना के तहत बीमित नहीं हो। बीमा एक वर्ष के लिए किया जाएगा और पशुपालक को इसके लिए कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। बीमा राशि का निर्धारण पशु की नस्ल, उम्र व दुग्ध उत्पादन क्षमता के आधार पर किया जाएगा, लेकिन किसी भी स्थिति में बीमा की अधिकतम राशि 40 हजार रुपए से अधिक नहीं होगी।

संयुक्त निदेशक ने बताया कि पशुओं के बीमा के लिए निर्धारित गाय की आयु 3 से 12 वर्ष और भैंस की 4 से 12 वर्ष होनी चाहिए। बकरी और भेड़ की 1 से 6 वर्ष एवं ऊंट की आयु 2 से 15 वर्ष होनी चाहिए। बीमा योजना का लाभ बीमित तिथि से 21 दिन बाद मृत बीमित पशु की दावा राशि का भुगतान संबंधित पशुपालक को किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d