Desk News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनसमुदाय के लिए एडवाइजरी जारी की है। स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के लिए रेडियो, टीवी, समाचार पत्र सभी मीडिया प्रकाशन का ध्यान रखें, ताकि यह पता चल सके कि आगामी दिनों में शीत लहर की संभावना है या नहीं।
आपातकालीन आपूर्ति भोजन, पानी, ईंधन, बैटरी, चार्जर, आपातकालीन प्रकाश, और साधारण दवाएं तैयार रखें। घर में ठंडी हवा के प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों तथा खिड़कियों को ठीक से बंद रखे। फ्लू, जुखाम (नजला) जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना आमतौर पर ठंड में लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होती है। इस तरह के लक्षणों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें तथा चिकित्सक से परामर्श करें। शीतघात के दौरान मौसम की जानकारी तथा आपातकालीन प्रक्रिया की जानकारी का बारीकी से पालन करें एवं शासकीय एजेंसियों की सलाह के अनुसार कार्य करें।
जितना हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा, बारिश, बर्फ के संपर्क को रोकने के लिए कम यात्रा करें। एक परत वाले कपडे की जगह ढीली फिटिंग वाले परतदार हल्के कपडे, हवारोधी, सूती का बाहरी आवरण तथा गर्म ऊनी दस्ताने, भीतरी कपडे पहने। तंग कपडे खून के बहाव को रोकते हैं, इनसे बचें। वहीं अपने फेफड़ों को बचाने के लिए मुँह तथा नाक ढक कर रखें। कोविड-19 तथा अन्य संक्रमण से बचने लिए बाहर जाते समय मास्क का उपयोग करें। शरीर की गर्मी बचाए रखने के लिए टोपी, हैट, मफलर तथा आवरण युक्त एवं जलरोधी जूतों का प्रयोग करें।



