Jahazpur News 16 जुलाई (आज़ाद नेब) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में कक्षा एक से 5 तक प्राथमिक कक्षाओं का संचालन 22 जुलाई से शुरू होगा। प्रवेश को लेकर चयन सूचियां जारी कर दी गई है।
संस्था प्रधान डॉ. भंवरलाल खटीक के अनुसार चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को सूचित किया जा रहा है।अभिभावक विद्यालय में आकर चयन सूचियां देख सकते हैं। जबकि 19 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना होगा। प्रवेश फार्म, टीसी सहित आवश्यक दस्तावेज 19 जुलाई तक विद्यालय में जमा करा सकते हैं। प्राथमिक कक्षाओं में 22 जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू होगा। वहीं 19 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थियों का चयन निरस्त कर दिया जाएगा। चयन निरस्त होने पर वेटिंग लिस्ट वालों को अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा।



