Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsयात्रियों से भरी निजी बस पुलिया पर झूली, हड़कंप मचा

यात्रियों से भरी निजी बस पुलिया पर झूली, हड़कंप मचा

गांवड़ी मार्ग पर हुआ हादसा


Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के राजमहल गांवड़ी रोड पर सोमवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर नाले की पुलिया से झूल गई। इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई। यह बस टोडारायसिंह से देवली की ओर आ रही थी और गांवड़ी के पास अनियंत्रित होकर नाले पर झूल गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसमें स्कूली बच्चे भी सवार बताए गए हैं। बस का एक आधा हिस्सा नाले में उतर जाने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देवली थाना पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बस को नाले से बाहर निकालने का कार्य शुरू किया।

मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल इमरान ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह बस अनियंत्रित होकर झूल गई। हादसे में शिमला पत्नी लेखराज रेगर निवासी राजमहल चोटिल हुई है। जिसे देवली चिकित्सालय लाया गया। जबकि दो तीन अन्य घायल चिकित्सालय में मरहम पट्टी कराकर निकल गए। फिलहाल मामले में पुलिस में रिपोर्ट नहीं दी गई है। वही बाद में यात्री अपने साधनों से निकल गए। इधर, देवली में भी सोमवार को जहाजपुर से आने वाली कई बसों में छत पर लोग सवार देखे गए। जबकि अभी सड़क सुरक्षा अभियान चल रहा है।

https://thepoliticaltimes.live/nursing-staff-put-patients-lives-at-risk-they-took-their-scooter-around-the-ward-and-put-it-on-charge-watch-the-video/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d